ePaper

खेलकूद से प्रशासन व संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय को मिलता है बढ़ावा : डीएम

Updated at : 22 Feb 2026 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
खेलकूद से प्रशासन व संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय को मिलता है बढ़ावा : डीएम

खेलकूद से प्रशासन व संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय को मिलता है बढ़ावा : डीएम

विज्ञापन

– सेंट्रल बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय ने किया वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन कटिहार स्थानीय बीएमपी सात के ग्राउंड में रविवार को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय कटिहार की ओर से वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया. वार्षिक खेल उत्सव में बैंक अधिकारी एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. मुख्य अतिथि के रूप में डीएम आशुतोष द्विवेदी शामिल हुए. अपर समाहर्ता बिनोद कुमार, डीडीसी अमित कुमार व डीआरडीए निदेशक सुदामा प्रसाद सिंह विशिष्ट अतिथियों में शामिल रहे. डीएम ने गुब्बारा उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. जिला प्रशासन एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की टीमों के बीच एक रोमांचक एवं मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया. साथ ही बैडमिंटन, शतरंज (चैस) एवं कैरम प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया. प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ भाग लिया. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख अमृतेश परमार्थ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे. अपने संबोधन में क्षेत्रीय प्रमुख अमृतेश परमार्थ ने कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ टीम भावना, अनुशासन एवं आपसी समन्वय को भी प्रोत्साहित करते है. कहा, बैंक द्वारा ऐसे आयोजनों का उद्देश्य कर्मचारियों के सर्वांगीण विकास एवं संस्थागत सौहार्द को बढ़ावा देना है. डीएम ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन से प्रशासन एवं संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा मिलता है. आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की. अंत में विजेताओं को अपर समाहर्ता पुरस्कृत किया. पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, खेल भावना एवं आपसी सहयोग का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन