श्री विष्णु मंदिर के शताब्दी वर्ष पर विशेष आयोजन
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 20 Feb 2026 6:43 PM
श्री विष्णु मंदिर के शताब्दी वर्ष पर विशेष आयोजन
– पूजा-अर्चना व भक्ति जागरण होगा आकर्षण का केंद्र बारसोई बारसोई बाजार स्थित प्राचीन व प्रसिद्ध श्री विष्णु मंदिर के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 22 फरवरी 2026 को विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. मंदिर न्यास समिति के सदस्यों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. आयोजन के तहत रविवार की सुबह विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ एवं विशेष अनुष्ठान संपन्न कराया जायेगा. संध्या बेला में भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. जिसमें भजन-कीर्तन एवं भक्तिमय प्रस्तुति के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण से जोड़ने का प्रयास किया जायेगा. श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की भी विशेष व्यवस्था की गई है. मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष मन्नालाल भगत, सचिव अजय कुमार साहा, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता सहित सदस्य वीरेंद्र कुमार, संजीव दास, सागर साह, आनंद गुप्ता, स्थानीय श्रद्धालु आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं. समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि शताब्दी वर्ष का यह आयोजन मंदिर की गौरवशाली परंपरा और श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है. जिसमें अधिक से अधिक लोगों से शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










