मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान आज, जोड़े जायेंगे नाम

Updated:
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान आज, जोड़े जायेंगे नाम

विज्ञापन

कटिहार. संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत पहली जनवरी 2025 की अहर्ता तिथि के आलोक में मतदाता सूची में नाम जोड़ने व हटाने के विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत शनिवार व रविवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस मनाया जायेगा. विशेष अभियान दिवस में सभी बूथों पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने व अन्य कार्य को निष्पादित की जायेगी. भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की ओर से इस कार्य मे जुड़े अधिकारी व बीएलओ की जरूरी निर्देश दिया गया है. डीएम की ओर से निर्देशित किया गया है कि सभी बीएलओ विशेष अभियान दिवस को कार्यालय अवधि में अनिवार्य रूप से अपने मतदान केंद्र ��र उपस्थित रहेंगे तथा मतदान केद्र जिस कार्यालय अथवा भवन में अवस्थित होगा. वह खुला रहेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन