सामाजिक सुरक्षा पेंशन : 2.51 लाख लाभुकों में 29.31 करोड़ राशि हस्तांतरण
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 10 Jun 2026 6:43 PM
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कटिहार जिले के सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों के बीच 293146100 रुपये डीबीटी से हस्तांतरित किया. वीसी से हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी ने की.
विज्ञापन
कटिहार से रिपोर्ट,
सामाजिक सुरक्षा निदेशालय अंतर्गत संचालित सभी छह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं यथा, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के कटिहार जिला अंतर्गत कुल 251783 लाभुकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने माह मई 2026 की राशि को डीबीटी से हस्तांतरित किया है. मुख्यमंत्री ने कटिहार जिले के लाभार्थियों के बीच कुल 293146100 रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किया है. वीडियो कान्फ्रेंसिंग से कटिहार जिला अंतर्गत इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने की.समाहरणालय स्थित सभागार में हुआ कार्यक्रम
समाहरणालय स्थित सभागार में बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम का प्रारंभ जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक यशश्वी ने किया. कार्यक्रम में शामिल सभी पेंशन लाभार्थियों को ससमय पेंशन का लाभ प्राप्त करने एवं लाभ से वंचित लोगों के बीच अधिकाधिक जनजागरूकता फैलाते हुए लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया. डीएम ने कार्यक्रम में शामिल सभी पेंशनधारियों को पेंशन के लाभ से ससमय आच्छादन को लेकर ससमय जीवन प्रमाणीकरण कराने का अनुरोध किया. मौके पर अपर समाहर्ता डॉ बिनोद कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी अभिषेक रंजन, गोपनीय प्रशाखा के प्रभारी पदाधिकारी अभिषेक किशोर मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










