पिस्टल दिखाकर दस हजार रुपए की छीनतई, मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन
पिस्टल दिखाकर दस हजार रुपए की छीनतई, मामला दर्ज

पिस्टल दिखाकर दस हजार रुपए की छीनतई, मामला दर्ज

विज्ञापन

प्राणपुर रोशना थाना क्षेत्र के महानंदा रेलवे ब्रिज लाभा के समीप ठेकेदार से रंगदारी मांगने तथा पिस्टल के बल पर दस हजार छीनतई की गयी है. पीड़ित ने रोशना थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है.ठेकेदार मसरेकुल आलम ने बताया कि शनिवार को पूर्वाह्न तकरीबन साढ़े आठ बजे महानंदा ब्रिज के नीचे रेलवे पुल निर्माण कार्य किया जा रहा है. जिसमें रोशना थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव निवासी सागर यादव, सुभाष यादव व छोटू यादव सहित सात लोगों ने पिस्टल दिखाकर मेरे भाई जाकिर हुसैन से दो लाख रुपए कि रंगदारी मांगी. नहीं देने पर उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया. पैकेट में रखा दस हजार रुपए जबरन छीन लिया गया है. हुसैन का इलाज पश्चिम बंगाल के मालदा में किया जा रहा है. रोशना थाना में आवेदन देकर, पुलिस अधीक्षक से इंसाफ कि गुहार लगाई है. इधर रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी के द्वारा बताया गया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया गया है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन