मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 51.68 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
फोटो. पुलिस गिरफ्त में आरोपी, मौजूद पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

पुलिस गिरफ्त में आरोपी, मौजूद पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

कटिहार जिले के मनिहारी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 51.68 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में यह सफलता हाथ लगी है.

विज्ञापन

कटिहार जिले की मनिहारी थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नया टोला में छापेमारी कर 51.68 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, मनिहारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी कि नया टोला इलाके में स्मैक की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना देर किए नया टोला वार्ड नंबर दो में छापेमारी की.

घर की तलाशी में बरामद हुआ स्मैक

पुलिस टीम ने नया टोला निवासी बुलबुल कुमार (20 वर्ष, पिता- बिट्टन महतो) के घर की विधिवत तलाशी ली. तलाशी के दौरान घर के भीतर से 51.68 ग्राम स्मैक बरामद किया गया.

स्मैक बरामद होते ही पुलिस ने आरोपी बुलबुल कुमार को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. मनिहारी थाना पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.


विज्ञापन
Niraj Kumar

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन