अग्निकांड के पीड़ित दुकानदारों ने राहत सहायता की लगायी गुहार

अग्निकांड के पीड़ित दुकानदारों ने राहत सहायता की लगायी गुहार
– अग्निपीड़ितों का दर्द जानने के लिए नहीं पहुंचे कोई वरीय पदाधिकारी, दुकानदारों में आक्रोश – दाने-दाने को मोहताज हो रहे दुकानदार, कई घरों में नहीं जले चूल्हे कुरसेला अग्निकांड से प्रभावित कुरसेला हाट के दुकानदारों ने अपना दुख प्रकट कर सरकार व जिला प्रशासन से राहत सहायता की मांग की है. इस बावत कुरसेला बाजार में आग प्रभावित दुकानदारों ने एक बैठक कर राहत सहायता का प्रशासन से गुहार लगायी है. बैठक में दुकानदारों ने कहा है कि कुरसेला हाट में दुर्गा ट्रस्ट के जमीन पर दुकानदार दुकान चलाते आ रहे थे. दुर्भाग्य वश रविवार देर शाम हाट मे बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग पकड़ लिया. लगभग तीन घंटा के आग प्रकोप में हाट की अधिकांश दुकानें जल कर खाक हो गयी. आग प्रकोप से हाट के दुकानदारों का लाखों से लेकर कम से कम पच्चास हाजार की क्षति हुई है. आग प्रभावित दुकानदारों का अबतक सरकारी अधिकारी कोई हाल लेने नहीं पहुंचा है. दुकानदारों ने कहा कि आग प्रभावित दुकानदारों के परिवारों के समक्ष दो वक्त के भोजन का लाला पड़ गया है. आग ने दुकान प्रारम्भ करने लायक नहीं छोड़ा है. थाना के छोटा दमकल आग को तत्काल बुझाने में नकाम रहा है. जिससे आग से हाट के दुकानदारों की बड़ी क्षति हो गयी. दुकानदारों ने कहा कि इस विपदा के समय जिला प्रशासन को दुकानदारों से मिलकर उनके दुख तकलीफ को जानने का प्रयास करना चाहिए. पर कोई पूछने तक नहीं है. दुकानदारों ने कहा कि उनके घरों में चूल्हा तक नहीं जला है. कई दुकानदारों की रोजी रोटी का एक मात्र साधन था. वह भी अब नहीं बची है. पूंजी भी अब नहीं है. कैसे दुकानदा नये सिरे से लगायेंगे तथा घर परिवार चलायेंगे. कई दुकानदारों का कहना था कि महाजन, बैंक से कर्ज लेकर दुकनदारी की थी. अब कैसे चुका पायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




