बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी में कई पकड़े गये

Updated:
विज्ञापन

बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी में कई पकड़े गये

विज्ञापन

– हजारों रुपये की राजस्व क्षति, आरोपितों पर प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी बारसोई विद्युत चोरी पर रोक लगाने के उद्देश्य से नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, विद्युत आपूर्ति शाखा बारसोई की टीम ने बुधवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाया. कनीय विद्युत अभियंता सहदेव सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने विभिन्न स्थानों पर जांच करते हुए कई लोगों को अवैध रूप से एलटी लाइन में पीवीसी तार जोड़कर बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा. 11 फरवरीको चलाए गए अभियान के दौरान ढट्टा घुमटोला, पंचायत एकसल्ला निवासी विमल रविदास, शंकर रविदास व पांडव रविदास सहित अन्य लोगों के परिसरों में जांच की गयी. जांच में पाया बिना वैध कनेक्शन के बिजली का उपयोग किया जा रहा था. विभाग को हजारों रुपये की राजस्व क्षति हुई है. छापेमारी के दौरान जब्त सामान को सूचीबद्ध कर लिया गया. अभियान के दौरान कुछ स्थानों पर विद्युत कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार व कार्य में बाधा पहुंचाने की भी बात सामने आई है. टीम ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए स्थल से वापस लौटकर प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की. विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपितों के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. बिजली चोरी के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन