छात्राओं को आत्म सुरक्षा का पढ़ाया पाठ

Updated:
विज्ञापन
छात्राओं को आत्म सुरक्षा का पढ़ाया पाठ

छात्राओं को आत्म सुरक्षा का पढ़ाया पाठ

विज्ञापन

कटिहार अभया बिग्रेड अभियान के तहत शुक्रवार को महिला थानाध्यक्ष नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने स्थानीय विद्यालय, कोचिंग संस्थान, कॉलेज में अध्यनरत छात्राएं एवं कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मी की सुरक्षा को लेकर जागरूक किया. महिला थानाध्यक्ष डेजी कुमारी के नेतृत्व में महिला पुलिस पदाधिकारी ने शैक्षणिक संस्था में छात्राओं को तथा कार्यालय में युवती एवं महिला कर्मी को सुरक्षा एवं आत्म-रक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी. छात्राओं को मोबाइल हेल्पलाइन नंबर, आपातकालीन सेवाओं तथा साइबर अपराध से बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. छात्राओं को यह भी बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें. छात्राओं को आत्मविश्वास बढ़ाने, अपने अधिकारों को जानने और संकट के समय सही कदम उठाने के लिए प्रेरित किया. छात्राओं को भरोसा दिलाया कि महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. निश्चित तौर पर इस पहल से छात्राओं में आत्मनिर्भरता और जागरूकता बढ़ेगी. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन