सालमारी पुलिस ने सात शराबियां को किया गिरफ्तार

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 23 Feb 2026 7:18 PM

विज्ञापन

सालमारी पुलिस ने सात शराबियां को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

बलिया बेलौन सालमारी पुलिस ने मध्य निषेध के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर विभिन्न गांवों से शराब पीने के आरोप में सात शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए कटिहार न्यायालय भेजा है. थानाध्यक्ष कुमारी जुली ने बताया कि बिहार में शराब बंदी कानून का सभी को पालन करना होगा. कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. रविवार की रात में गस्ती के दौरान सात शराबियों को गिरफ्तार किया गया है. कांड दर्ज कर धारा 37 बिहार मध् निषेध उत्पाद अधिनियम 2022 के तहत आरोपित राज कुमार, राजेन्द्र केवट, कोमल केवट, सुदामा केवट ग्राम अरिहाना, निखिल कुमार, मिथुन कुमार ग्राम घोरदह, सुबोध मंडल ग्राम हरनागढ सभी थाना सालमारी निवासी को शराब पीने में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन