आरपीएफ ने स्टोर विभाग को 33 रनों से हराया

Updated:
विज्ञापन

आरपीएफ ने स्टोर विभाग को 33 रनों से हराया

विज्ञापन

कटिहार इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट डीआरएम कप 2026 का शुभारंभ सोमवार को किया गया. जिसका उद्घाटन डीआरएम किरेंद्र नरह ने किया. जिसमें कटिहार डीविजन के सभी विभाग के टीमों ने हिस्सा लिया है. स्पोर्ट्स ऑफिसर पंकज पाल के नेतृत्व में इंजीनियरिंग विभाग, अकाउंट विभाग, ऑपरेटिंग विभाग, इलेक्ट्रिकल एंड कमर्शियल, स्टोर विभाग, मैकेनिकल, मेडिकल, आरपीएफ की टीम ने हिस्सा लिया. इस मौके पर एडीआरएम मनोज कुमार सिंह, सीनियर डीपीओ अतुल मिश्रा, सीनियर डीसीएम अनुज कुमार सिंह सहित अन्य रेल अधिकारी मौजूद थे. पहला मुकाबला स्टोर बनाम आरपीएफ के बीच खेला गया. 20 ओवर के निर्धारित खेल में स्टोर विभाग ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय किया. आरपीएफ ने बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 165 रन बनाकर 166 का लक्ष्य स्टोर के सामने रखा. आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर बबलू ने नाबाद 52 रन बनाये. दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टोर की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 133 रन ही बना पायी. आरपीएफ ने स्टोर विभाग को 32 रनों से हराया. 31 गेंदों में 52 रन बनाने वाले बबलू मैन ऑफ द मैच रहे. कमेन्ट्री व एंकरिंग अमित सागर, रितेश, सौरभ ने की. क्रिकेट सेक्रेट्री राकेश रंजन, डीआर एससी के सभी सदस्य वेद, पीपू, विवेका बुबली, संजीव, पिंटू, सोनू, संतोष, सतीश, गौतम, विक्रम, अजीत आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन