जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर समस्याओं का होगा समाधान

Edited by RAJKISHOR K
Updated:
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर समस्याओं का होगा समाधान

विज्ञापन

बारसोई बारसोई नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह ने शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर नव पदस्थापित एसडीओ राजू कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने बुके देकर एसडीओ का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी. मुलाकात के दौरान नगर पंचायत क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. प्रतिनिधि रिंकू सिंह ने नगर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने, अतिक्रमण हटाने, स्वच्छता व्यवस्था, जल निकासी, सड़क मरम्मत एवं जनसुविधाओं के विस्तार को लेकर प्रशासनिक सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया. एसडीओ राजू कुमार ने कहा कि नगर क्षेत्र के समुचित विकास व जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जायेगी. उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया. नगर पंचायत के विकास कार्यों को गति देने तथा प्रशासनिक स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने पर सहमति जतायी.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन