हसनगंज प्रीमियर लीग सीजन-3 की तैयारियां जोरों पर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हसनगंज प्रीमियर लीग सीजन-3 की तैयारियां जोरों पर

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में आगामी 14 फरवरी को होने वाले हसनगंज प्रीमियर लिग सीजन-3 नाइट-डे क्रिकेट टूनामेंट को लेकर तैयारियां जोरों पर है. पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य टूनामेंट का आयोजन होना है. तैयारियां कमेटी के सदस्यों द्वारा तेजी से की जा रही है. टूनामेंट का भव्य शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया जायेगा. जो शनिवार की शाम से एचपीएल-3 की शुरुआत होगा. आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक समिति के फौजी, अशफाक, फिरदौस, विकास कुमार, उदित कुमार, फिरोज, सुनील कुमार, अनुराग, राजकुमार, जीशान आदि ने कहा कि प्रीमियर लिग का सीजन-3 का धमाल आयोजन किया जा रहा है. सारी तैयारी अंतिम चरण पर पहुंच चुकी है. मैदान के चारों तरफ लाइटिंग, साउंड, स्टेट आदि बेहतर रूप से लगाई जा रही है. टूनामेंट में 16 टीम हिस्सा लेगी. टीमों के लिए इंट्री फीस 5500 है. विजेता टीम को 51 हजार और उपविजेता टीम को 31 हजार रुपए के साथ सुंदर ट्रॉफी प्रदान किया जायेगा. मेन ऑफ द सीरीज रेफ्रीजिरेटर फ्रिज व फाइनल में मेन ऑफ द मैच एल ई डी टीवी 26 इंच रखा गया है. पुलवामा हमले को लेकर शहादत दिवस के रूप में टूनामेंट का आयोजन किया है. सभी जवानों की याद में केंडल जलाकर उन सभी को याद किया जायेगा.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन