पोठिया पुलिस ने सात शराबियों को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पोठिया थाना क्षेत्र के क्लाली चौक से पोठिया पुलिस ने सात शराबियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया

विज्ञापन

फलका. पोठिया थाना क्षेत्र के क्लाली चौक से पोठिया पुलिस ने सात शराबियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की कलाली चौक पोठिया के समीप कुछ लोग शराब के नशे में हो हंगामा कर रहे है. सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंचकर सात लोगों को पकड़ लिया. पकड़ाये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर वे अपना नाम नीतीश कुमार ग्राम कोहवारा, सोनू कुमार ग्राम शब्दा, मंसूर आलम व दिवाकर कुमार सतबेहरी, पवन यादव ग्राम खोटा, रामानंद मंडल व मनीष ग्राम पोठिया बताया. पूछताछ के दौरान सभी व्यक्ति के मुंह से शराब पीने जैसा गंध आ रहा था. जिसे जांच कराया गया. जांच में शराब पीने की पुष्टि होते ही सभी शराबी के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन