पुलिस ने अवैध खनन में एक ट्रैक्टर किया जब्त

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने अवैध खनन में एक ट्रैक्टर किया जब्त

विज्ञापन

आजमनगर पुलिस ने अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. थाना क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध खनन की शिकायतें लंबे समय से पुलिस को लगातार मिल रही थी. थानाध्यक्ष नीरज कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान ट्रॉली सहित ट्रैक्टर जब्त किया गया. विधिवत थाना लाया गया. कार्रवाई बिहार सरकार की अवैध खनन रोकथाम अभियान का हिस्सा है. थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा कि आजमनगर थाना क्षेत्र में चल रहे मिट्टी खनन को लेकर लगातार शिकायत मिल रही थी. छापेमारी की गयी. इस दौरान मिट्टी लदे हुए ट्रॉली सहित एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है. माइनिंग विभाग को इसकी जानकारी दी गई है. विभाग के अधिकारियों द्वारा फाइन किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन