ePaper

पशु तस्कर के विरुद्ध पुलिस ने चलाया समकालीन अभियान

Updated at : 11 Feb 2026 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
पशु तस्कर के विरुद्ध पुलिस ने चलाया समकालीन अभियान

पशु तस्कर के विरुद्ध पुलिस ने चलाया समकालीन अभियान

विज्ञापन

– दो दिनों में कोढ़ा थाना पुलिस ने 90 पशु के साथ 19 तस्करों को किया गिरफ्तार कटिहार एसपी के निर्देश पर कोढ़ा थाना पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के विरूद्ध विशेष समकालीन अभियान के तहत दो दिनों में 90 पशु के साथ 19 तस्करों को गिरफ्तार किया है. मामले में 11 पिकअप वैन एवं ट्रक को जब्त किया है. पशु तस्करी पर नकेल कसने को लेकर एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिला पुलिस ने पशु तस्करों के विरुद्ध समकालीन अभियान चलाया. इस दौरान बुधवार की सुबह कोढ़ा थाना पुलिस ने 07 पिकअप में लदे कुल 65 मवेशी के साथ 14 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है. एसपी शिखर चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोढ़ा थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि 07 पिकअप भान में क्रूरतापूर्वक पशुधन का अवैध परिवहन करते हुए गेडाबाड़ी बस्ती से एनएच-31 की ओर जा रही है. कोढ़ा थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में गेडाबारी बस्ती, एनएच-31 के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया. वाहन चेकिंग के दौरान 07 पिकअप पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ लिया है. गिरफ्तार पशु तस्करों में सदाकत अली, पिता ऐनुल हक, उत्तरी सिमरिया थाना-कोढ़ा, मोगल, पिता रोसी, पौरी बाजार, जिला लखीसराय, नीतिश कुमार, पिता सतीश यादव, ससौर, थाना समेरा जिला नालंदा, आजाद, पिता नाथो, बड़ी बलिया, थाना छोटी बलिया, जिला-बेगुसराय, सतीश कुमार पिता मंदु रजक, थाना अस्थामा, जिला नालंदा, मालिक पिता शेख अब्दुल्ला, चनका, थाना चंपानगर, जिला पूर्णिया, सरीफुल पिता नजर अली, सिमरिया वार्ड न०-04 थाना कोढ़ा, साबुर अली पिता स्व नुरशेद अली, सिमरिया, थाना कोढ़ा, आबु शाहिद पिता तमीजुद्धीन, थाना कोढ़ा, एहसान अली पिता अबुल काशीम, सिमरिया, थाना कोढ़ा, सकुर आलम पिता सुलतान अली, सिमरीया, थाना कोढ़ा, साबुल हक पिता जियाबुल, हक सिमरिया थाना कोढ़ा, चिलमत पिता कमरूद्धीन, थाना वीरापुर जिला बेगुसराय, सहादत पिता कलाम, बड़ी बलिया, थाना-छोटी बलिया, जिला बेगुसराय शामिल हैं. पुलिस ने इस मामले में एक ट्रक चार पिकअप भान को जब्त किया है. कोढ़ा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत दादपुर चौक के पास से एक ट्रक में लदे 25 मवेशी के साथ 05 तस्करों फिरोज, मेहबुर आलम, मनीरुल, एक विधि-विरुद्ध बालक, तवावुर रहमान, उम्र 22 वर्ष, पिता-शमीम अख्तर, साकिन-सिमरिया वार्ड नं-06, थाना-कोढ़ा को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन