स्थापना दिवस के कार्यक्रम में लोगों ने ग्रहण की राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सदस्यता

Updated:
विज्ञापन
स्थापना दिवस के कार्यक्रम में लोगों ने ग्रहण की राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सदस्यता

स्थापना दिवस के कार्यक्रम में लोगों ने ग्रहण की राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सदस्यता

विज्ञापन

कटिहार राष्ट्रीय लोक मोर्चा के तीसरा स्थापना दिवस पर जिला में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. कड़ी में रविवार को पार्टी के जिला संयोजक उमाकांत आनंद के नेतृत्व में समाहरणालय के समीप में केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया. सदस्यता अभियान चलाया. जिला संयोजक ने बताया कि मौके पर लगभग 600 लोगों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के प्रति आस्था रखते हुए पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया. जिला संयोजक ने सभी का पार्टी में स्वागत किया तथा कहा कटिहार जिला में एक लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजीव कुमार जायसवाल, प्रदेश नेता अरुण कुमार सिंह, संतोष मेहता, युवा नेता अंकित सिंह, पिंकू कुमार, महिला नेत्री पुतुल सिंह, दयानंद कुशवाहा, अति पिछड़ा नेता तापेश्वर सिंह, उदय सिंह, सुबोध कुशवाहा, कुणाल सिंह, मनोज कुशवाहा, शरीफूल, रशीद खान, हरिनारायण महतो, अमन कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Rajkishor K

लेखक के बारे में

By Rajkishor K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन