ePaper

तेज धूप व गर्मी से परेशान रहे लोग

Updated at : 26 May 2024 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

सुबह दस बजे के बाद घर से बाहर निकलना मुश्किल

विज्ञापन

कटिहार. उफ यह गर्मी बस लोगों के मुंह से पिछले कुछ दिनों से यही निकल रहे हैं. सुबह होती नहीं की चढ़ते दिन के साथ टेंपरेचर का पारा भी चढ़ता चला जाता है. चिलचिलाती धूप बढ़ती गर्मी ने लोगों को इन दिनों बेदम कर दिया है. सुबह के 10 बजता नहीं है जैसे मानो आसमान से धूप की किरणें नहीं बल्कि आसमान से आग बरस रहा हो. बढ़ती गर्मी लोगों के जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है. यहां तक की पारा दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है. हालांकि शनिवार की अपेक्षा रविवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. जिससे रविवार को गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली. तापमान की बात करें तो शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि न्यूनतम तापमान सीधे 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. जिससे लोगों को शरीर उमस भरी गर्मी से अंदर ही अंदर जल रहा था. हालांकि रविवार को तापमान में दो से तीन डिग्री नीचे गिरे. रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि न्यूनतम तापमान घटकर 27 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया. रह-रह कर चले हवा ने थोड़ी बहुत लोगों को इस गर्मी से सुकून पहुंचाया. सुबह रविवार के दिन भी लोग चिलचिलाती धूप और गर्मी से पूरी तरह से निढाल रहे. इन दिनों बढ़ती गर्मी के कारण लोग घर पर ही रहना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. जैसे मानो गर्मी ने लोगों को घर में कैद रहने के लिए मजबूर कर दिया हो. शाम होने के बाद ही लोग घर से निकल रहे हैं. ऐसे अनावश्यक घर से निकलना बंद ही कर दिए है. इधर गर्मी से बचाव को लेकर लोग कई हथकंडे भी अपना रहे हैं. दिन में दो-तीन बार स्नान कर गर्मी से राहत पाने की कोशिश में लगे हुए हैं. शरीर को गर्म पहुंचने वाले खाद्य पदार्थों से भी दूरी बनाये हुए हैं. शरीर को जो ठंडक पहुंचायें. उनसे नाता जोड़ा जा रहा है. बाजार में तरबूज, ककड़ी, खीरा, कोल्ड ड्रिंक, लस्सी गन्ने का जूस नारियल पानी आदि की डिमांड बढ़ी हुई है. सड़कों पर निकलने पर हाथों में छाता लिए चेहरे पर गमछा दुपट्टा बांधे लोग चिलचिलाती धूप से अपने आप का बचाव कर रहे हैं. उफ यह गर्मी बस लोगों के मुंह से पिछले कुछ दिनों से यही निकल रहे हैं. सुबह होती नहीं की चढ़ते दिन के साथ टेंपरेचर का पारा भी चढ़ता चला जाता है. चिलचिलाती धूप बढ़ती गर्मी ने लोगों को इन दिनों बेदम कर दिया है. सुबह के 10 बजता नहीं है जैसे मानो आसमान से धूप की किरणें नहीं बल्कि आसमान से आग बरस रहा हो. बढ़ती गर्मी लोगों के जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है. यहां तक की पारा दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है. हालांकि शनिवार की अपेक्षा रविवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. जिससे रविवार को गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली. तापमान की बात करें तो शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि न्यूनतम तापमान सीधे 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. जिससे लोगों को शरीर उमस भरी गर्मी से अंदर ही अंदर जल रहा था. हालांकि रविवार को तापमान में दो से तीन डिग्री नीचे गिरे. रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि न्यूनतम तापमान घटकर 27 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया. रह-रह कर चले हवा ने थोड़ी बहुत लोगों को इस गर्मी से सुकून पहुंचाया. सुबह रविवार के दिन भी लोग चिलचिलाती धूप और गर्मी से पूरी तरह से निढाल रहे. इन दिनों बढ़ती गर्मी के कारण लोग घर पर ही रहना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. जैसे मानो गर्मी ने लोगों को घर में कैद रहने के लिए मजबूर कर दिया हो. शाम होने के बाद ही लोग घर से निकल रहे हैं. ऐसे अनावश्यक घर से निकलना बंद ही कर दिए है. इधर गर्मी से बचाव को लेकर लोग कई हथकंडे भी अपना रहे हैं. दिन में दो-तीन बार स्नान कर गर्मी से राहत पाने की कोशिश में लगे हुए हैं. शरीर को गर्म पहुंचने वाले खाद्य पदार्थों से भी दूरी बनाये हुए हैं. शरीर को जो ठंडक पहुंचायें. उनसे नाता जोड़ा जा रहा है. बाजार में तरबूज, ककड़ी, खीरा, कोल्ड ड्रिंक, लस्सी गन्ने का जूस नारियल पानी आदि की डिमांड बढ़ी हुई है. सड़कों पर निकलने पर हाथों में छाता लिए चेहरे पर गमछा दुपट्टा बांधे लोग चिलचिलाती धूप से अपने आप का बचाव कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन