मानसून की बारिश होने के साथ धान की बुआई शुरू

Updated:
विज्ञापन
मानसून की बारिश होने के साथ धान की बुआई शुरू

मानसून की बारिश होने के साथ धान की बुआई शुरू

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड के दिघरी पंचायत सहित आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्रों में मानसून की पहली बारिश के साथ ही किसानों ने खेतों में धान की बुआई शुरू कर दी है. मक्का की फसल काटने के बाद खाली पड़े खेतों में अब किसान धान रोपाई में व्यस्त नजर आ रहे हैं. खेतों में हल चलने लगे हैं. बिचड़े रोपने का कार्य पूरे जोर-शोर से चल रहा है. गांवों में सुबह होते ही किसान परिवार के लोग अपने-अपने खेतों की ओर निकल जाते हैं. महिलाएं, पुरुष और युवा मिलकर खेतों में रोपाई कर रहे हैं. धान की बुआई की शुरुआत होते ही खेतों में हरियाली लौट आई है. जिससे किसानों के चेहरों पर भी रौनक दिखाई देने लगी है. स्थानीय किसान रामप्रीत मंडल ने बताया कि मानसून समय पर पहुंचा है. जिससे इस बार खेतों में सही समय पर बुवाई संभव हो रही है. अगर मौसम इसी तरह साथ देता रहा तो इस बार अच्छी उपज की उम्मीद है. धान की खेती मुख्य रूप से वर्षा पर निर्भर करती है. इस क्षेत्र में खरीफ सीजन की यह सबसे अहम फसल मानी जाती है. कृषि विभाग के अनुसार, इस बार किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज और उर्वरक उपलब्ध कराए जा रहे हैं. विभागीय अधिकारियों की टीम लगातार क्षेत्रों का निरीक्षण कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन