ओवरलोडेड आम लदे पिकअप गढ्ढे में पलटा, चालक बाल-बाल बचा

Updated:
विज्ञापन
ओवरलोडेड आम लदे पिकअप गढ्ढे में पलटा, चालक बाल-बाल बचा

ओवरलोडेड आम लदे पिकअप गढ्ढे में पलटा, चालक बाल-बाल बचा

विज्ञापन

प्राणपुर थाना क्षेत्र के कुरसंडा गांव के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर पश्चिम बंगाल कि ओर से ओवरलोडिंग आम का पिकअप वैन ओवर टेक करने के चक्कर में गड्ढे में पलट गयी. जिससे चालक बाल- बाल बच गये. प्राणपुर थाना क्षेत्र कुरसंडा गांव के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि दो पिकअप वैन आम को ओवरलोडिंग कर पश्चिम बंगाल कि ओर से कटिहार कि ओर तीव्र गति से भाग रहे थे. ओवर टेक के चक्कर में बीआर 11 जीई 6456 की पिकअप वैन गड्ढा में पलटी मार दी. इस खबर के मालूम होते ही प्राणपुर पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच पिकअप वैन को अपने कब्जे में लेते हुए प्राणपुर थाना में जमाकर आगे की कार्रवाई किया जा रहा है. इधर आक्रोशित ग्रामीणों ने पश्चिम बंगाल कि ओर से तेज र���्तार से आ रहे दर्जनों पिकअप वैन को रोककर धीमी गति से चलाने के लिए अपील किया गया. इस मौके पर प्राणपुर पुलिस के साथ दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन