दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन

प्राणपुर रोशना थाना क्षेत्र के लालगंज गांव के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है. दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है. रोशना पुलिस अवर निरीक्षक ऋषि राज ने बताया कि रोशना थाना क्षेत्र के लालगंज गांव के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर अपने गांव बाबूपुर गांव जाने के क्रम में राज कुमार यादव पिता कैलाश यादव, बाबूपुर थाना रोशना जिला कटिहार निवासी दो बाइक के आमने-सामने कि जोरदार टक्कर में बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया. जिससे प्राथमिक उपचार के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राणपुर भेजा गया था. जहां चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया. अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है. जिससे उपचार किया जा रहा है. इधर मृतक का युडी कांड दर्ज कर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया है. दोनों बाइकों को रोशना थाना पुलिस ने जब्त कर लिया है. सूचना प्रेषण तक दो घायलों का स्थिति सामान्य बताया गया है. इधर बाबूपुर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. रोशना पुलिस के द्वारा आगे कि कार्रवाई शुरू कर दिया गया है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन