कदम टोला में डायरिया से एक की मौत, लोगों में दहशत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Sep 2024 8:20 PM

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के सौरिया पंचायत अंतर्गत कदम टोला गांव में डायरिया के प्रकोप से लोगों में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

डंडखोरा . प्रखंड क्षेत्र के सौरिया पंचायत अंतर्गत कदम टोला गांव में डायरिया के प्रकोप से लोगों में दहशत का माहौल है. शुक्रवार की सुबह 50 वर्षीय पैरो देवी पति सहदेव मरैया की डायरिया के कारण मौत हो गयी. डायरिया से इस गांव में अब तक तीन व्यक्ति की मौत मृत्यु हो चुकी है. डायरिया से जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें 22 वर्षीय युवक लखन मरैया पिता रामकिशुन मरैया जो कटिहार सदर में भर्ती होने के बाद मौत हो गयी. दूसरा मृतक आठ वर्षीय सोहन मरैया पिता ब्रह्मदेव मरैया डंडखोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर होने के बाद कटिहार सदर जाने के क्रम में मौत हो गयी. जबकि 50 वर्षीय पैरो देवी की मौत शुक्रवार को हो गयी. जबकि प्रभावित व्यक्ति रामनारायण मरैया कटिहार सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. गांव की नैना कुमारी, ब्रह्मदेव मरैया का इलाज फिलहाल घर पर चल रहा है. ग्रामीणों के अनुसार पिछले 20 सितंबर से यह गांव डायरिया से प्रभावित है. जबकि 24 सितंबर से मेडिकल टीम की ओर से यहां जांच की जा रही है. फिलहाल गांव में मेडिकल टीम कैंप लगाकर इलाज कर रही है. शुक्रवार को कटिहार से प्रभारी सिविल सर्जन डॉ जेपी सिंह, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ सरिका, जिला डीपीएम डॉ किसलय कुमार, विश्व स्वास्थ्य संगठन के मॉनिटर सीमा नाहिद, यूनिसेफ नालेद्र आदि ने गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया है. डंडखोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने गांव में मेडिकल टीम लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है. स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के डॉ शशिकांत सिंह, डॉ अशराहुल हक, आशा सुपरवाइजर शांता देवी, आशा चंदा देवी, हेल्थ मैनेजर भावेश रंजन आदि कई लोगों की निगरानी में मेडिकल टीम काम कर रही है. डायरिया से आठ घर प्रभावित हैं. इस बीच तीन लोगों की मौत के बाद से गांव में दहशत का माहौल बन गया है. गांव का जायजा लेने के लिए पहुंचे प्रभारी सीएस ने कहा कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है. इस बीमारी पर नियंत्रण किया जा सकता है. मेडिकल टीम कैंप कर रही है. जो भी जरूरी दवाई है, उसे दी जा रही है. साथ ही जांच भी की जा रही है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम भी यहां खानपान एवं रहन-सहन के बारे में लोगों को जागरुक कर रही है. दूषित पानी पीने एवं खान-पान की वजह से ही यह बीमारी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन