चोरी के आरोपित में एक को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

चोरी के आरोपित में एक को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

बलिया बेलौन सालमारी थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी शबाब आलम के घर में चोरी हो गई. वे परिवार के साथ पटना गये थे. लौटने के बाद घर का ताला टूटा हुआ एवं गोदरेज, अलमारी के भी सामान बिखरा हुआ देखा. इस मामले पर सालमारी थाना में आवेदन देकर कर चोर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. शाबाब आलम ने आवेदन देकर कहा कि हम पटना गये हुए थे. जिसके बाद घर का ताला तोड़कर गोदरेज अलमारी में रखें नगद 63 हजार एवं आभूषण की चोरी हुई है. सालमारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर कांड संख्या 105/24 के अभियुक्त साहिल आलम 22 वर्ष ग्राम दरियापुर थाना बलिया बेलौन को छह हजार नगद, एक साड़ी के साथ गिरफ्तार कर कटिहार न्यायालय भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन