अररिया के जिला पर्यवेक्षक बने नैयर मसूद खान

Updated:
विज्ञापन

अररिया के जिला पर्यवेक्षक बने नैयर मसूद खान

विज्ञापन

कटिहार कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से चलाये जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत बिहार के विभिन्न जिलों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है. जारी सूची के अनुसार पूर्णिया सांसद प्रतिनिधि नैयर मसूद खान को अररिया जिला का पर्यवेक्षक बनाया गया है. उनकी नियुक्ति से समर्थकों में खुशी की लहर है. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा अररिया जिले के लिए कुल चार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है. इनमें कटिहार सांसद तारिक अनवर, कटिहार अमला टोला निवासी नैयर मसूद खान, मुदस्सिर शम्स, प्रेमचंद सिंह शामिल हैं. कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से बूथ स्तर तक पार्टी की संरचना को सुदृढ़ किया जायेगा. कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका दी जायेगी. अररिया जिला पर्यवेक्षक बनाये जाने पर नैयर मसूद खान ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्णिया सांसद राजेश रंजन, सांसद रंजीता रंजन, प्रदेश प्रभारी कृष्ण अल्लावरु, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, वरिष्ठ नेता तारिक अनवर सहित सभी शीर्ष नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन