नवनिर्मित नाला का एमएलसी ने फीता काटकर किया उद्घाटन
नवनिर्मित नाला का एमएलसी ने फीता काटकर किया उद्घाटन
बरारी प्रखंड के रौनिया के वार्ड 03 रौनिया गांव में नव निर्मित नाला का एमएलसी अशोक अग्रवाल ने फीता काटकर उद्घाटन किया. एमएलसी ने नाला की स्वच्छता का ध्यान ग्राम पंचायत सहित ग्रामीणों को रखने की बात कही. पंचायत के उप मुखिया छोटेलाल मरांडी एवं पूर्व मुखिया कौशल किशोर यादव के पुत्र बंटी यादव, वार्ड सदस्या रेणू देवी ने बताया कि 15 वीं वित्तीय आयोग योजनान्तर्गत रौनिया पंचायत के वार्ड 03 रौनिया गांव में वित्तीय वर्ष 2023- 24 की 12,90, 400 की प्राक्कलित राशि से निर्मित नाला का उदघाटन एमएलसी ने किया. मौके पर सेवानिवृत्ति शिक्षक सुबोद प्रसाद यादव, राजीव भारती, रघुवीर सिंह, मांगन यादव, अजीत कुमार, लालू यादव, रविन्दर यादव सहित ग्रामीण मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए