गायब बच्चा बनारस से बरामद, रेल पुलिस ने परिजन को सौंपा

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 19 Feb 2026 9:41 PM

विज्ञापन

गायब बच्चा बनारस से बरामद, रेल पुलिस ने परिजन को सौंपा

विज्ञापन

बरारी बरारी थानान्तर्गत आश्रमटोला बारीनगर वार्ड 9 निवासी संजय कुमार साह के छोटे पुत्र 13 वर्षीय कृष्णा कुमार मंगलवार शाम से लापता होने पर अपहरण की आशंका के साथ आवेदन बरारी थाना में दी थी. पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की. बुधवार को भी सारे रिश्तेदार व शुभचिंतकसें व प्रशासन सभी जगह एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खेरिया हाट पहुंची. कई जगहों के सीसीटीवी फुटेज में कृष्णा साइकिल से जाता दिखा. खोजते हुए कटिहार स्टेशन पहुंचे शाम हो चुकी थी. देर संध्या उत्तर प्रदेश के बनारस रेलवे स्टेशन रेल पुलिस की सूचना पर कृष्णा के पिता संजय साह गुरुवार को सुबह बनारस पहुंचे. जहां पुलिस थाना में जाकर बरारी थाना से भी सम्पर्क करते हुए कृष्णा को उसके पिता के हवाले करते हुए कई तरह से सावधान किया. पीड़ित पिता संजय साह ने बताया कि पुत्र को सुरक्षित लेकर बनारस से चल दिया हूं. बरारी थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि बच्चा सुरक्षित व स्वस्थ्य हैं. उसे थाना से परिजनों के साथ घर भेजा जायेगा. बच्चे की बरामदगी में परिजनों का बेहतर सहयोग रहा.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन