मर्चेंट एसोसिएशन ने सवारी ट्रेनों चलाने की मांग की

Updated at : 10 Dec 2025 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
मर्चेंट एसोसिएशन ने सवारी ट्रेनों चलाने की मांग की

मर्चेंट एसोसिएशन ने सवारी ट्रेनों चलाने की मांग की

विज्ञापन

बलिया बेलौन कटिहार- बारसोई भाया सालमारी, झौआ, मुकुरिया, सोनैली क्षेत्र के लोगों ने सवारी ट्रेनों को फिर से चलाने की मांग की है. सालमारी मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने बताया कि इस मार्ग कि यह सवारी ट्रेन काफी महत्वपूर्ण ट्रेन थी. पर लोक डाउन के समय इस ट्रेन का परिचालन बंद कर दिया गया है. आज तक इस ट्रेन का परिचालन शुरू नहीं हो सका है. जिसकी वजह से इस क्षेत्र के लोगों को कटिहार आने-जाने के लिए काफी परेशानी उठानी पर रही है. सालमारी रेलवे स्टेशन पर सुबह करीबन 4: 30 बजे का समय था. इस ट्रेन से यात्री कटिहार करीबन 6:00 बजे तक पहुंच जाते थे. कटिहार पटना इंटरसिटी, कटिहार मालदा, कटिहार जोगबनी, कटिहार मनिहारी रूट की गाड़ियों को पकड़कर यात्री अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचते थे. रात में वापसी यह ट्रेन कटिहार से बारसोई के लिए करीबन 9:30 बजे खुलती थी. जिससे डंडखोरा, गोरफर, सोनैली, झौआ, मीनापुर, सालमारी, मुकूरिया सहित बारसोई स्टेशन के यात्रियों को सुविधा मिल जाती थी. पर इस ट्रेन का परिचालन बंद रहने से इस रूट पर कटिहार से आने के लिए शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक एक भी ट्रेन नहीं होने की वजह से लोगों को रात भर कटिहार प्लेटफार्म पर रात बितानी पड़ती है. इस क्षेत्र के यात्रियों को काफी मुश्किल उठाने पड़ती है. इस मार्ग पर पुनः कटिहार भाया सालमारी बारसोई सवारी ट्रेन का अप एंड डाउन का परिचालन अविलंब शुरू किया जाना चाहिए, डीआरएम कटिहार से इस ट्रेन को फिर से चलाने की मांग की है. जिससे क्षेत्र के यात्रियों को सुविधा मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन