सीओ, थानाध्यक्ष की मौजूदगी में हुई जमीन की पैमाइश
सीओ, थानाध्यक्ष की मौजूदगी में हुई जमीन की पैमाइश
बलिया बेलौन सालमारी एतवारी हाट स्थित जमीन घेराबंदी के दौरान शनिवार को एक हीं भूमि पर दो पक्षों के द्वारा अपना मालिकाना हक की पेशकशी किये जाने के बाद निजी अमीन से पैमाइश के बाद द्वितीय क्रेता पक्ष सरतवाज आलम ने अंचल से बहाल अमीन से जमीन की पैमाइश कराने की मांग की थी. गुरुवार को उपरोक्त जमीन की पैमाइश की गयी. आजमनगर अंचल अमीन द्वारा जमीन की पैमाइश सीओ रिजवान आलम, थानाध्यक्ष कुमारी जूली सहित पुलिस की मौजूदगी में की गयी. शांतिपूर्ण माहौल में जमीन की पैमाइश की गयी. सीओ की पैमाइश के पश्चात अंतिम निर्गत आदेश प्रतिवेदन पर टिकी हुई है. पूर्व के जमीन क्रेता आफताब कंचन है. द्वितीय क्रेता सरतवाज आलम थे. जमीन पर दावे की पेशकश की गई थी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए