महापौर ने वार्ड नंबर पांच में हो रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महापौर ने वार्ड नंबर पांच में हो रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

विज्ञापन

– वार्ड वासियों से मिलकर समस्या समाधान का दिया आश्वासन कटिहार नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच में हो रहे विकास कार्यों का शनिवार को मेयर उषा देवी अग्रवाल ने अवलोकन किया. अवलोकन के दौरान महापौर उषा देवी अग्रवाल ने वार्ड में हो रही साफ-सफ़ाई की समीक्षा कर स्थानीय लोगों की विभिन्न समस्याओं से अवगत होकर पदाधिकारी को जल्द समस्या निदान के लिए निर्देश दी. निरीक्षण के क्रम में महापौर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के आवास पर भी जाकर उनके घर का निरीक्षण कर उनकी समस्याओं से अवगत हुई. नगर निगम की ओर से चलायी जा रही अन्य योजनाओं की जानकारी दी. इस मौके पर निगम पार्षद मनीष घोष, कनीय अभियंता विश्वजीत कुमार, आवास योजना के अभिषेक ठाकुर, सोनू कुमार, सुधीर कुमार झा, सुशांत दत्ता, आशीष झा समेत अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन