मैट्रिक परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा की बस से गिरकर मौत

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 21 Feb 2026 6:58 PM

विज्ञापन

मैट्रिक परीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा की बस से गिरकर मौत

विज्ञापन

फलका थाना क्षेत्र के फलका-गेड़ाबाड़ी सड़क के अमोल गांव के समीप बस से गिरकर जख्मी मैट्रिक की छात्रा का इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात मौत हो गयी. मृतक छात्रा रुचि कुमारी 15 वर्ष, हथवाड़ा पंचायत के अमोल गांव की निवासी थी. थानाध्यक्ष रवि कुमार राय सदलबल के साथ मौके पर पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर कार्रवाई में जुट गये. मृतक छात्रा के पिता संजय शर्मा ने बताया कि मृतक रुचि कुमारी उत्क्रमित मिध्य विद्यालय झगरुचक हथवाड़ा की छात्रा थी. 17 फरवरी से बिहार बोर्ड की परीक्षा देने बस से कटिहार जाती थी. गुरुवार को परीक्षा देकर बस से कटिहार से घर अमोल आ रही थी.अमोल चौक समीप बस से उतरने के क्रम में छात्रा का पैर फिसल गया और सड़क पर गंभीर चोट लगने के कारण गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी कोढ़ा ले जाया गया. डाक्टरों ने इलाज के बाद छात्रा की गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. जहां शुक्रवार की देर रात इलाज के क्रम में मौत हो गयी. पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. घटना को लेकर प्रमुख दीपशिखा सिंह, मुखिया भारती कुमारी, समिति सदस्य उपेंद्र महतो सहित सभी ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिजनों के सहयोग के लिए आपदा के तहत मुआवजा दिलाने की मांग की है. गांव में छात्रा का शव आते ही समुचा गांव मातम में डूब गया. परिजनों के चीख पुकार से लोगों की आंखे नम है. ग्रामीणों ने बताया की मृतक छात्रा पढ़ने में तेज थी. वह काफी होनीहार थी. थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.पीड़ित परिजन के आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन