सर्पदंश से व्यक्ति की मौत, परिजनों में कोहराम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

स्थानीय थाना अंतर्गत भट्ठाबाड़ी के समीप मलिक टोला के 45 वर्षीय संजय मलिक पिता स्व जगदीश मलिक को सांप के काटने से मौत हो गयी है.

विज्ञापन

डंडखोरा. स्थानीय थाना अंतर्गत भट्ठाबाड़ी के समीप मलिक टोला के 45 वर्षीय संजय मलिक पिता स्व जगदीश मलिक को सांप के काटने से मौत हो गयी है. मृतक 11:30 बजे खाना खाकर सोने जाने के क्रम में घर के ही निकट में सांप डस लिया. परिजनों ने डंडखोरा स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए लाया. पर सांप का जहर फैलने के कारण सदर अस्पताल भेज दिया गया. इलाज के क्रम में उसकी मृत्यु हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन दलबल के घटनास्थल पर पहुंचा शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं मृतक के पत्नी को रो रो कर बुरा हाल है. मृतक संजय मलिक स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र सफाई के काम करता था. मृतक के दो नाबालिक बेटी और दो बेटे को छोड़ गया. समाजशावी मनोज प्रसाद गुप्ता, भाजपा नेता दीपक गुप्ता, संतोष गुप्ता, कंचन मंडल आदि ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन