उत्क्रमित मध्य विद्यालय फरही के बच्चे शैक्षणिक परिभ्रमण को लेकर मंदारहिल रवाना हुए

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उत्क्रमित मध्य विद्यालय फरही के बच्चे शैक्षणिक परिभ्रमण को लेकर मंदारहिल रवाना हुए

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड के ढेरुआ पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय फरही के छात्र-छात्राएं मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के अंतर्गत शुक्रवार को शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए मंदारहिल रवाना हुए. परिभ्रमण में सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार के नेतृत्व में एक विशेष बस द्वारा विद्यालय परिसर से पठन-पाठन कर रहे छात्र-छात्राओं को पंक्तिबद्ध तरीके से बस में बैठाकर रवाना किया गया. इस अवसर पर सहायक शिक्षक मनोज कुमार मंडल सहित अन्य शिक्षकगण आदि मौजूद रहे. प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने बताया कि बच्चों को ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा. विशेष रूप से मंदार हिल (बांका) के दार्शनिक एवं ऐतिहासिक स्थल का निरीक्षण कराया जाएगा. वहां बच्चों को स्थल से जुड़ी पौराणिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक जानकारियां विस्तारपूर्वक दी जाएंगी, ताकि उनका ज्ञानवर्धन हो सके। उन्होंने कहा कि परिभ्रमण के दौरान बच्चों के लिए समय-समय पर नाश्ता एवं भोजन की समुचित व्यवस्था भी की गई है. सभी छात्र-छात्राएं इस शैक्षणिक यात्रा को लेकर काफी उत्साहित नजर आएं. मंदार हिल का पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व है. मान्यता है कि समुद्र मंथन के समय इसी पर्वत का उपयोग मथानी के रूप में किया गया था. पहाड़ी पर स्थित मंदिर, प्राकृतिक दृश्य और शांत वातावरण बच्चों को आकर्षित करते हैं. शिक्षकों ने बच्चों को वहां के इतिहास, धार्मिक मान्यताओं और पर्यावरण संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी. इस दौरान बच्चों ने पहाड़ी की सुंदर वादियों का आनंद लिया और समूह में भ्रमण कर विभिन्न स्थलों का अवलोकन किया.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन