एनएच-31 पर वसूली में लाइनर गिरफ्तार, कट्ठा व कारतूस बरामद

Updated:
विज्ञापन

एनएच-31 पर वसूली में लाइनर गिरफ्तार, कट्ठा व कारतूस बरामद

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के मूसापुर चौक एनएच-31 पर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पशु तस्करी से जुड़े एक कथित लाइनर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मो. तनवीर आलम (उम्र करीब 35 वर्ष), पिता मोतीउर रहमान, निवासी बड़गांव विशनपुर वार्ड संख्या-01, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, आरोपित एनएच-31 पर मवेशी लदे वाहन के चालक से अवैध वसूली कर रहा था. इसी दौरान छापेमारी कर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन तथा एक रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई. थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर कार्रवाई की गई. गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध आर्म्स एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस इस मामले में पशु तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन