विधान पार्षद ने सदन में उठाया सड़कों की चौड़ीकरण का मुद्दा

Updated:
विज्ञापन

विधान पार्षद ने सदन में उठाया सड़कों की चौड़ीकरण का मुद्दा

विज्ञापन

– सड़कों की चौड़ाई अपेक्षाकृत कम रहने से दुर्घटना की बनी रहती है आशंका कटिहार विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने जिले की विभिन्न सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने का मुद्दा बिहार विधान परिषद् के 212वें सत्र में अपने तारांकित प्रश्न के दौरान जोर-शोर से उठाया. विधान पार्षद ने पथ निर्माण मंत्री को सदन में बताया कि कटिहार जिले में विभाग की ओर से बनाई गयी लगभग सभी सडकें वर्तमान में मात्र तीन मीटर चौड़ी है. इन सड़कों पर यातायात का दवाब बढ़ने से जाम की समस्या बनी रहती है. सड़कों की चौड़ाई अपेक्षाकृत कम रहने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है. जिससे आवागमन जोखिम भरा हो जाता है. सड़कों की चौड़ाई 5.30 मीटर या 7 मीटर होनी चाहिए. ताकि आवागमन सुचारू और सामान्य रूप से हो सके. विधान पार्षद के प्रश्न के उत्तर में सरकार की ओर से जानकारी दी गई कि सड़कों के चौड़ीकरण पर निर्णय ट्रैफिक सर्वे के आधार पर लिया जाता है. वर्तमान में कटिहार जिले में कुल 177.129 किलोमीटर सड़कें 5.50 मीटर या 7.00 मीटर चौड़ाई की हैं. जिले की सड़कों की स्थिति अच्छी है. ट्रैफिक सर्वे, तकनीकी संभाव्यता, संसाधन की उपलब्धता और प्राथमिकता के आधार पर शेष सड़कों की चौड़ीकरण के सम्बन्ध में आगे की कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन