बरारी अंचल कचहरी में भूमि विवादों की सुनवाई, कई मामलों का हुआ निष्पादन

Updated:
विज्ञापन

कचहरी में जुटी भीड़.

बरारी अंचल कार्यालय में सोमवार को राजस्व अधिकारी ने भूमि विवाद से जुड़े कई मामलों की सुनवाई की और उनका निष्पादन किया।

विज्ञापन

बरारी (कटिहार) . अंचल कार्यालय बरारी में सोमवार को सीओ कक्ष में अंचल कचहरी का आयोजन किया गया. इस दौरान भूमि विवाद से जुड़े कई मामलों की सुनवाई की गई. दोनों पक्षों की उपस्थिति में राजस्व अधिकारी आनंद कुमार ने घंटों तक पक्षकारों की दलीलें सुनीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

पक्षकारों ने रखा अपना पक्ष

सुनवाई के दौरान एक मामले में दोनों पक्षों ने बताया कि मूल भूमि स्वामी का कोई वारिस नहीं था. उनके निधन के बाद उनके भतीजे और पोते ने संबंधित जमीन पर अपना दावा किया है. पक्षकारों के अनुसार, भतीजे द्वारा विवादित भूमि का कुछ हिस्सा बेचे जाने का भी मामला सामने आया.

कई मामलों का हुआ निष्पादन

राजस्व अधिकारी आनंद कुमार ने दोनों पक्षों की दलीलों और उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर कई मामलों का निष्पादन किया. साथ ही अन्य लंबित मामलों में आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए. अंचल कचहरी के दौरान अंचल सहायक चंदन कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे और सुनवाई प्रक्रिया में सहयोग किया.

ALSO READ : पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, कोढ़ा पुलिस ने संदिग्ध युवक को किया गिरफ्तार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन