कुरेठा स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव और फुट ओवरब्रिज की मांग तेज, सांसद को सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

कटिहार सांसद तारिक अनवर को कुरेठा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव और फुट ओवरब्रिज निर्माण की मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपते मुखिया अवधेश प्रसाद यादव.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kuretha Railway Station: कटिहार के मनसाही प्रखंड स्थित कुरेठा रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज निर्माण और प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर मुखिया अवधेश प्रसाद यादव ने सांसद तारिक अनवर को ज्ञापन सौंपा.

विज्ञापन

मनसाही से ललित कुमार की रिपोर्ट:

Kuretha Railway Station: प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के मुखिया अवधेश प्रसाद यादव और समाजसेवी अनूप लाल ऋषि ने कटिहार सांसद तारिक अनवर से मुलाकात कर कुरेठा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग की. उन्होंने सांसद को ज्ञापन सौंपते हुए स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज निर्माण और कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था कराने का आग्रह किया.

फुट ओवरब्रिज निर्माण की उठी मांग

ज्ञापन में कहा गया है कि कुरेठा रेलवे स्टेशन के दक्षिण दिशा में लाइन नंबर-4 पार करने के लिए फुट ओवरब्रिज नहीं होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा के लिए शीघ्र फुट ओवरब्रिज और सीढ़ियों का निर्माण कराया जाना आवश्यक है.

विज्ञापन

प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग

मुखिया अवधेश प्रसाद यादव ने सांसद से महानंदा एक्सप्रेस, कैपिटल एक्सप्रेस, हावड़ा एक्सप्रेस, सियालदह एक्सप्रेस सहित अन्य प्रमुख ट्रेनों का कुरेठा रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित कराने की मांग की. उनका कहना है कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह सुविधा अत्यंत जरूरी हो गई है.

मॉडल स्टेशन बनने के बाद बढ़ी यात्रियों की संख्या

मुखिया ने बताया कि कटिहार-मालदा टाउन रेलखंड पर स्थित कुरेठा रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित किया गया है. रेलवे लाइन के दोहरीकरण के बाद यहां यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है. इसके बावजूद आवश्यक यात्री सुविधाएं और प्रमुख ट्रेनों का ठहराव अब तक सुनिश्चित नहीं हो सका है.

दर्जनों गांवों के लोग होते हैं प्रभावित

कुरेठा रेलवे स्टेशन से फुलहारा, लहासा, हफला, मरंगी, मनसाही, बड़हल्ला, महादेव नगर, बस्तौल समेत दर्जनों गांवों के लोग कटिहार और पश्चिम बंगाल की ओर यात्रा करते हैं. ट्रेनों के सीमित ठहराव और फुट ओवरब्रिज की कमी के कारण यात्रियों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

पहले भी डीआरएम को सौंपा जा चुका है आवेदन

मुखिया अवधेश प्रसाद यादव ने बताया कि इससे पूर्व कटिहार मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) किरेंद्र नरह के कुरेठा दौरे के दौरान भी उन्हें आवेदन सौंपा गया था. अब क्षेत्र के हजारों यात्रियों की निगाहें रेलवे प्रशासन के निर्णय पर टिकी हैं.

इस मौके पर कुरेठा पैक्स अध्यक्ष छोटू कुमार गोस्वामी ने भी डीआरएम और रेलवे प्रशासन से शीघ्र फुट ओवरब्रिज निर्माण तथा प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन