बारसोई में युवक की हत्या कर शव को तालाब किनारे दफनाया

Updated:
विज्ञापन

युवक का गुप्तांग काटा हुआ था व उसके पेट और पीठ पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बारसोई. प्रखंड क्षेत्र के कचना ओपी अंतर्गत एक युवक का शव तालाब किनारे दफनाया हुआ शनिवार को मिला. युवक का गुप्तांग काटा हुआ था व उसके पेट और पीठ पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं. प्रथम दृष्टया मामला अवैध संबंध का लग रहा है. इसे लेकर युवक की हत्या कर दी गयी है. मामला बारसोई प्रखंड अंतर्गत कचना ओपी के बेलवाडांगी पंचायत स्थित बोघंडा गांव का है. जहां के सलाउद्दीन का 42 वर्षीय पुत्र खुर्शीद पिछले तीन-चार दिनों से घर से लापता था. शनिवार को कुत्ता व गीदड़ के द्वारा तालाब किनारे कुछ नोच कर खाते हुए स्थानीय लोगों ने देखा तथा वहां से बदबू भी आ रही थी. धीरे-धीरे यह बात गांव में फैल गयी और लोग वहां जमा हो गये. इसकी जानकारी कचना पुलिस को दी गयी. ग्रामीणों की उपस्थिति में उस जगह की खुदाई की गयी तो वहां खुर्शीद का शव पाया गया. कचना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है. कचना ओपी अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि अभी तक परिजनों के द्वारा किसी प्रकार का आवेदन नहीं दिया गया है. पुलिस मामले को लेकर छानबीन कर रही है. उन्होंने प्रथम दृष्टया मामला हत्या का बताया है. परिजनों ने इस मामले को लेकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है तथा दोषी को चिह्नित कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने को कहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन