किडजी सिरसा में धूमधाम से मना पांचवां वार्षिकोत्सव, बच्चों ने मचाया धमाल

Updated at : 09 Mar 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
किडजी सिरसा में धूमधाम से मना पांचवां वार्षिकोत्सव, बच्चों ने मचाया धमाल

किडजी सिरसा में धूमधाम से मना पांचवां वार्षिकोत्सव, बच्चों ने मचाया धमाल

विज्ञापन

– महिला दिवस के उपलक्ष्य पर पांच महिला चिकित्सकों को किया गया सम्मानित – कार्यक्रम में जादूगर के जादू से हंस हंस कर लोटपोट हुए बच्चे व अभिभावक कटिहार सिरसा स्थित किडजी का रविवार को धूमधाम से पांचवां वार्षिकोत्सव मनाया गया., उदघाटन महिला चिकित्सक डॉ अनिता गुप्ता, डॉ सुधार भारती, डॉ सदफ आइन, डॉ माजिया सोहेल एवं डॉ प्रिया कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर की. तीन घंटे के दौरान ग्यारह अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें किडजी के बच्चों ने धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. बच्चों के कार्यक्रम में की गयी प्रस्तुति देख मौजूद अभिभावकों, शिक्षक, शिक्षिकाओं के बीच गजब का उत्साह रहा. किडजी सिरसा के निदेशक कर्नल अनन्त कुमार, प्राचार्या किरण ने बताया कि तीन घंटे के कार्यक्रम में 11 अलग-अलग विधाओं का आयोजन किया गया. जिसमें बच्चों ने ग्रुप डांस, सोलो डांस, होली मिलन समारोह के अलावा कई अन्य कार्यक्रम में बच्चों ने भाग लिया. बच्चों व मौजूद सैकड़ों अभिभावकों के बीच जादुगर पंचानंद ऐलिस गोगा जादुगर ने नाना प्रकार के जादू से भरपूर मनोरंजन किया. इससे बच्चों, अभिभावक, शिक्षक व शिक्षिकाओं के बीच आकर्षण का केन्द्र बना रहा. जादुगर पंचानंद ऐलिस गोगा जादुगर के अलग अलग तरह के जादू देखकर सभी हंस हंस कर लोटपोट होते रहें. जादुगर के जादू देखते देखते कब समय बीत गया. इसका अंदाजा अभिभावक नहीं लगा पाये. निदेशक कर्नल अनन्त कुमार ने बताया कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर पांच महिला चिकित्सकों को सम्मानित किया गया. इस मौके पर निदेशक कर्नल अनंत कुमार, मेजर शिखर दीप, प्राचार्या किरण, डॉ सादबिन सैफ, डाॅ एसके श्रवण, डॉ वसीम अकरम, शिक्षिका फराहाना, रीमा सिंह, नेहा कुमारी, श्रृति कुमारी, समेत सैकड़ों अभिभावक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन