सेमापुर से कटिहार पहुंची खांटू श्याम निशान शोभायात्रा

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 28 Feb 2026 7:02 PM

विज्ञापन

सेमापुर से कटिहार पहुंची खांटू श्याम निशान शोभायात्रा

विज्ञापन

बरारी प्रखंड के सेमापुर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण से फागुन माह में मनायी जाने वाली दो दिवसीय खाटू श्याम महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को 67 महिला, पुरुष भक्तजन हाथ में निशान लिए सेमापुर बाजार से कटिहार खांटू श्याम मंदिर बड़ा बाजार करीब 15 किलोमीटर पैदल शोभा यात्रा निकाली गयी. जो देर शाम कटिहार पहुंचकर खाटू श्याम मंदिर में आराधना की गयी. भव्य निशान शोभायात्रा सजे रथ पर बाबा खांटू श्याम की सजी रथ के पीछे हाथ में निशान लिए श्रद्धालु फागुन की महा काया के रंगों से सराबोर होते हुए चलते रहे. भक्तगण भक्ती गीतों के साथ झूमते नजर आये. निशान यात्रा में सेमापुर, भागलपुर, गेड़ाबाड़ी, काढ़ागोला, कटिहार से आये भक्तों ने भी शामिल होकर भव्यता बढ़ाया. निशान शोभायात्रा में सेमापुर श्याम भक्त परिवार नीलू बंसल, अजय सिंह, अनुज अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, पंकज चिरानियां, अमर अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, नारायण टीवड़ेवाल, जितेश शर्मा, शोले जायसवाल, अंकित बंसल, अंशु अग्रवाल, नवीन बंसल, रोनित, आर्यन जायसवाल, मनोज गुप्ता, रंजीत कुशवाहा, नेहा सिंह, स्वाती गुप्ता, पूजा, प्रिया बंसल, सत्यम जयसवाल, नीतू कुमारी, रौशनी अग्रवाल, शारदा, पूजा केडिया आदि निशान यात्रा को सफल बनाने में लगे रहे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन