केबी झा कॉलेज के छात्र सुलभ ने भाला फेंक स्पर्धा में सवर्ण पदक जीता

Updated:
विज्ञापन

केबी झा कॉलेज के छात्र सुलभ ने भाला फेंक स्पर्धा में सवर्ण पदक जीता

विज्ञापन

कटिहार पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन इंदिरा गांधी स्टेडियम, पूर्णिया में किया गया. इस प्रतियोगितामें विभिन्न कॉलेजों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. जैवेलिन थ्रो (भाला फेंक) स्पर्धा में केबी झा कॉलेज के सेमेस्टर-वन के छात्र सुलभ कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया. स्वर्ण पदक अपने नाम किया. बरारी प्रखंड अंतर्गत दुर्गापुर कुशवाहा टोला सेमापुर के श्यामदेव सिंह के पुत्र सुलभ कुमार की इस उपलब्धि पर कॉलेज परिवार एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है. पुरस्कार वितरण समारोह में उन्हें मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. सुलभ कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं कोच को दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन