काजीटोला-शिवानंदपुर-मथुरापुर सड़क बदहाल, बारिश में गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा

Author Arvind gupta|Edited by Pintu Pranav
Updated:
विज्ञापन
गड्ढों में तब्दील हुई काजीटोला-मथुरापुर सड़क, वर्षों से बदहाली झेल रहे ग्रामीण

फोटो - : बारसोई के काजीटोला चौक से मथुरापुर जाने वाली जर्जर सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में जमा बारिश का पानी

कटिहार की एक महत्वपूर्ण सड़क बदहाल स्थिति में है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही है। बारिश के बाद बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क पर चलना खतरनाक हो गया है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।

विज्ञापन

आबादपुर थाना क्षेत्र के काजीटोला चौक से शिवानंदपुर होते हुए मथुरापुर जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है. करीब चार से पांच किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं. बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन और भी जोखिम भरा हो गया है.

गड्ढों में भरा पानी बना हादसों की वजह

Damaged Road: स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से वाहन चालकों को गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता. इसके कारण आए दिन छोटे-बड़े सड़क हादसे होते रहते हैं. सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है.

स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए बढ़ी मुश्किल

जर्जर सड़क के कारण बुजुर्गों, महिलाओं, स्कूली बच्चों और पैदल यात्रियों को भी भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. बरसात के मौसम में सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे आवागमन प्रभावित रहता है.

वर्षों से नहीं हुई मरम्मत

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की यह समस्या नई नहीं है. वर्षों से सड़क मरम्मत की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक न तो संबंधित विभाग और न ही जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई ठोस पहल की गई है. इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

ग्रामीणों ने की अविलंब मरम्मत की मांग

Damaged Road: स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से काजीटोला चौक से शिवानंदपुर होते हुए मथुरापुर तक सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है. उनका कहना है कि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ जाएगा.

और पढ़ें : कटिहार एसपी ने रौतारा थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश


विज्ञापन
Arvind Gupta

लेखक के बारे में

By Arvind Gupta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन