कटिहार में ताइक्वांडो में बच्चों का दमदार प्रदर्शन, जिला प्रतियोगिता में दिखा हुनर, विजेताओं को मिला सम्मान

Updated:
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद बीडीओ, प्रधानाध्यापक व अन्य    | Prabhat Khabar Network

कार्यक्रम में मौजूद बीडीओ, प्रधानाध्यापक व अन्य | Prabhat Khabar Network

Katihar News : कटिहार के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी में आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. इस दौरान राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत चुके प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

Katihar News: कटिहार के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी तिनकचिया में आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2026 में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल सिंह ने किया. इस दौरान उन्होंने विद्यालय की खेल उपलब्धियों की सराहना की और विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया.

रंगारंग शुरुआत के साथ हुआ प्रतियोगिता का उद्घाटन

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के इको क्लब, यूथ क्लब, मीना मंच, बाल संसद और ताइक्वांडो टीम की आकर्षक प्रस्तुतियों से हुई. विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश दुबे ने मुख्य अतिथि राहुल सिंह का शॉल और बुके देकर स्वागत किया.

विद्यालय की छात्राएं रिमझिम और वर्षा ने स्वागत गीत और स्वास्थ्य वचन प्रस्तुत कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया.

राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुके हैं विद्यालय के खिलाड़ी

प्रधानाध्यापक दिनेश दुबे ने विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि यहां के छात्र-छात्राएं लगातार खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं.

उन्होंने बताया कि अब तक विद्यालय के 15 खिलाड़ी ताइक्वांडो, दो खिलाड़ी कबड्डी और दो छात्राएं योग में राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुकी हैं. अभिषेक कुमार, अविनाश कुमार और आराधना कुमारी जैसे खिलाड़ियों ने राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पदक भी जीते हैं.

उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय के 116 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय मेधा परीक्षा में सफलता हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है.

Katihar News: ताइक्वांडो खिलाड़ियों के डेमो ने जीता दिल

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो के विभिन्न कौशल का शानदार प्रदर्शन किया. उनके आत्मविश्वास, तकनीक और अनुशासन ने उपस्थित लोगों को प्रभावित किया.

मुख्य अतिथि राहुल सिंह ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि सफलता पाने के लिए सबसे पहले खुद पर विश्वास करना जरूरी है. उन्होंने विद्यार्थियों को खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

विजेताओं को मेडल देकर किया गया सम्मानित

प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रधानाध्यापक दिनेश दुबे ने मेडल देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

कार्यक्रम को सफल बनाने में ताइक्वांडो संघ के सचिव उत्तम कुमार यादव, कोच रामकुमार रावत, किशन कुमार रावत सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन कर बच्चों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें: सुपौल-दरभंगा NH कॉरिडोर को मिली मंजूरी, मिथिलांचल और सीमांचल के बीच बनेगा नया हाईवे, इन जिलों को होगा फायदा

इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर


विज्ञापन
सूरज कुमार गुप्ता

लेखक के बारे में

By सूरज कुमार गुप्ता

सूरज कुमार गुप्ता पिछले 25 वर्षों से प्रिंट मीडिया में एक्टिव है. वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत की. राजनीतिक व सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों पर पत्रकारिता करना इनकी रुचि में शामिल है. सामाजिक कार्यो में उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2007 में इन्हें भारत सरकार की ओर से तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित किया था.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन