कटिहार के कोढ़ा में भीषण सड़क हादसा, मखाना कामगार विजय साहनी की जुगाड़ गाड़ी की टक्कर से मौत

Updated:
विज्ञापन

घटना स्थल पर जुटी लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई. गेड़ाबाड़ी बाजार की ओर जा रहे बाइक सवार को सामने से आ रही तेज रफ्तार जुगाड़ गाड़ी ने सीधी टक्कर मार दी. अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

विज्ञापन

Katihar News: कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई. हादसा कोढ़ा कोल्ड स्टोर के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने हुआ, जहां जुगाड़ गाड़ी और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार विजय साहनी गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विजय साहनी गेड़ाबाड़ी बाजार की ओर जा रहा था. इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही जुगाड़ गाड़ी ने उसकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि विजय सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया.

अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूट गई सांस

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल युवक को कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. विनीत ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि अस्पताल लाए जाने के दौरान ही उसकी मौत हो चुकी थी.

हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर और गांव में शोक का माहौल बन गया.

डेढ़ महीने पहले ही काम की तलाश में आया था कोढ़ा

मृतक विजय साहनी मूल रूप से दरभंगा जिले का निवासी था. परिवार के साथ वह करीब डेढ़ महीने पहले कोढ़ा के बौअरा गांव में मखाना फोड़ने का काम करने आया था. बेहतर रोजी-रोटी की तलाश में दूसरे जिले आए युवक की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने बताया कि विजय मेहनती और शांत स्वभाव का युवक था और परिवार की आजीविका में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था.

जुगाड़ गाड़ियों पर फिर उठे सुरक्षा के सवाल

घटना के बाद कोढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और जुगाड़ गाड़ी चालक की तलाश की जा रही है.

इस हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने एनएच-31 और एनएच-81 पर बेखौफ दौड़ रही जुगाड़ गाड़ियों पर रोक लगाने की मांग की. लोगों का कहना है कि अवैध और असुरक्षित जुगाड़ वाहनों के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन इनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है.

Also Read: पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल आठवें दिन खत्म, सीधे अकाउंट में वेतन व बोनस का मिलेगा लाभ

Katihar News: प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते जुगाड़ गाड़ियों के संचालन पर नियंत्रण नहीं किया गया तो ऐसे हादसे आगे भी होते रहेंगे. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नियमित जांच अभियान चलाने और अवैध रूप से संचालित जुगाड़ वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

अब निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं कि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार चालक की पहचान कर उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है.

Also Read: बांकीपुर में BJP की हार की अंदरूनी कहानी, समीक्षा बैठक में खुलीं कई परतें, नैरेटिव से लेकर राशन कार्ड तक पर हुई चर्चा


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन