KATIHAR NEWS: मनसाही में करोड़ों का पशु अस्पताल तैयार, हैंडओवर के अभाव में जर्जर भवन में काम करने को मजबूर डॉक्टर

Updated:
विज्ञापन

नवनिर्मित पशु अस्पताल भवन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नतीजतन, पशु चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी आज भी पुराने जर्जर भवन में ही जान जोखिम में डालकर मवेशियों का इलाज और दवा वितरण करने को मजबूर हैं

विज्ञापन

कटिहार के मनसाही से ललित कुमार की रिपोर्ट:

विज्ञापन

कटिहार: जिले के मनसाही प्रखंड के कुरेठा पंचायत अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्र परिसर में करोड़ों रुपये की लागत से बना नया पशु अस्पताल भवन तैयार होने के बावजूद अब तक उपयोग में नहीं लाया जा सका है. भवन का निर्माण पूरा हो जाने के बाद भी संवेदक द्वारा इसे हैंडओवर नहीं किए जाने से स्थिति गंभीर बनी हुई है.

नतीजतन, पशु चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी आज भी पुराने जर्जर भवन में ही जान जोखिम में डालकर मवेशियों का इलाज और दवा वितरण करने को मजबूर हैं. यह पुराना भवन कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकता है, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, नया भवन पूरी तरह तैयार होने के बावजूद धूल फांक रहा है, जबकि क्षेत्र के पशुपालकों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. कुरेठा पंचायत की बड़ी आबादी इसी एक पशु अस्पताल पर निर्भर है, लेकिन सुविधाएं पुराने ढांचे में ही सीमित हैं.

इस संबंध में पशु चिकित्सक डॉ. रिंकी कुमारी ने बताया कि नया भवन बनकर तैयार है, लेकिन अब तक आधिकारिक रूप से हैंडओवर नहीं किया गया है, जिसके कारण उन्हें मजबूरी में पुराने भवन में ही कार्य करना पड़ रहा है.

वहीं पंचायत के मुखिया अवधेश प्रसाद यादव ने संवेदक की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि करोड़ों की लागत से बने भवन का उपयोग नहीं हो पाना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने प्रशासन से जल्द भवन हैंडओवर कर नए भवन में कार्य शुरू कराने की मांग की है.

ग्रामीणों ने भी इस मामले पर आक्रोश जताते हुए जिला पशुपालन पदाधिकारी से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है, ताकि पशु चिकित्सालय का संचालन नए भवन से शुरू हो सके और पशुपालकों को बेहतर सुविधा मिल सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन