KATIHAR: जिले के सभी स्कूलों में शुरू हुआ भारतीय भाषा समर कैंप, सात दिनों तक चलेंगी विविध गतिविधियां

Updated:
विज्ञापन
KATIHAR: जिले के सभी स्कूलों में शुरू हुआ भारतीय भाषा समर कैंप, सात दिनों तक चलेंगी विविध गतिविधियां

समर कैम्प में भाग लेते छात्र

यह कैंप जिले के प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित किया जा रहा है और सात दिनों तक चलेगा.

विज्ञापन

कटिहार से सूरज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट:

कटिहार: जिले के सभी सरकारी स्कूलों में बुधवार से भारतीय भाषा समर कैंप की शुरुआत की गई. यह कैंप जिले के प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित किया जा रहा है और सात दिनों तक चलेगा.

हर दिन अलग-अलग गतिविधियां

कैंप के पहले दिन अभिवादन, परिचय, वर्णमाला, संख्या और सामान्य शब्दावली से संबंधित गतिविधियां कराई गईं. दूसरे दिन वर्चुअल बाजार, बस स्टैंड, दिशा पूछना और भोजन ऑर्डर करने जैसे दैनिक जीवन आधारित संवाद अभ्यास होंगे. तीसरे दिन गीत, संगीत, नृत्य, चित्रकला और स्थानीय सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. चौथे दिन स्थानीय व्यंजन, फल, सब्जियां और मसालों के नामों से संबंधित गतिविधियां होंगी, साथ ही संस्कृति आधारित सहभागिता कार्यक्रम भी होंगे. पांचवें दिन लघु फिल्म, कहानी, कठपुतली, नुक्कड़ नाटक और स्थानीय नायकों व स्वतंत्रता सेनानियों पर परिचर्चा होगी. छठे दिन भारत के इतिहास, भूगोल, नदियों, पर्वतों और ऐतिहासिक स्थलों पर आधारित गतिविधियां कराई जाएंगी. सातवें और अंतिम दिन पारंपरिक खेल, अंताक्षरी, प्रश्नोत्तरी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी, साथ ही विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे.

यह कार्यक्रम बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है.

विज्ञापन
श्रुति कुमारी

लेखक के बारे में

By श्रुति कुमारी

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन