सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि की बढ़ोतरी की घोषणा का स्वागत

Updated:
विज्ञापन
सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि की बढ़ोतरी की घोषणा का स्वागत

सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि की बढ़ोतरी की घोषणा का स्वागत

विज्ञापन

कटिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से शनिवार को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभुकों को 400 रुपया के बदले 1100 रुपया प्रति माह देने की घोषणा का कटिहार में लोगों ने स्वागत किया है. कटिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े करीब 3.26 लाख लाभुक है. मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार जुलाई माह से ऐसे सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को 1100 प्रतिमाह भुगतान किया जायेगा. मुख्यमंत्री के इस घोषणा से दिव्यांगजन सहित अन्य लाभुकों में उत्साह का माहौल है. दिव्यांग महापरिवार परिवार एवं कोसी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्ध कल्याण समिति की कार्यकर्ताओं एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी. बिहार राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्य शिव शंकर रमानी ने कहा कि बिहार सरकार का यह निर्णय देर से ही सही पर निर्णय स्वागतयोग्य है. श्री रमानी ने कहा कि 12 वर्षों के संघर्ष के बाद यह सफलता मिला है. तमाम दिव्यांगजन, विधवा एवं वृद्ध को बहुत-बहुत धन्यवाद है. श्री रमानी के अलावे लेलु मंडल, शेर अली, पशान कुमार, लक्ष्मी देवी, जुली शर्मा, सुनीता देवी, इंद्र कुमार श्रीवास्तव, सन्नी कुमार, मोनिका कुमारी, राम कुमार सहनी, मुकेश कुमार साह आदि प्रमुख रूप से शामिल थे .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन