जिला पुलिस की कार्रवाई में 62 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

Updated:
विज्ञापन

जिला पुलिस की कार्रवाई में 62 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन

कटिहार एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस ने कांड निष्पादन में तेजी लाने की दिशा में कार्रवाई करते हुए शनिवार को छापेमारी कर विभिन्न थाना में दर्ज कांड में 62 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कप्तान शिखर चौधरी के निर्देश पर थाना में दर्ज कांड में फरार अभियुक्त, गंभीर कांड के आरोपित के विरुद्ध जिला पुलिस ने कार्रवाई कर कुल 62 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिला पुलिस ने कुल 100 लोगों पर कार्रवाई की है. जिसमें अजमानतीय वारंट में 24 तथा जमानतीय में 14 के विरुद्ध कार्रवाई की. जबकि पोक्सो एक्ट के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन