पदस्थापन नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे बीपीएससी उत्तीर्ण प्रधान शिक्षक

पदस्थापन नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे बीपीएससी उत्तीर्ण प्रधान शिक्षक
– बैठक में चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने का निर्णय कटिहार शहर के हरिशंकर नायक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में रविवार को शिक्षाकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित एवं उत्तीर्ण प्रधान शिक्षकों ने भाग लिया. अबतक विद्यालय में पदस्थापन नहीं हुआ है. सभी चयनित अभ्यर्थियों ने इस विषय पर गंभीर चिंता व्यक्त की और इसे लेकर सरकार के उदासीन रवैये पर नाराजगी जतायी. बैठक में वक्ताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित आचार संहिता लागू होने से पूर्व सभी चयनित प्रधान शिक्षकों को विद्यालय आवंटित कर उनका पदस्थापन एवं योगदान सुनिश्चित नहीं किया तो सभी चयनित प्रधान शिक्षक राज्यव्यापी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे. इस आंदोलन का स्वरूप शांतिपूर्ण व प्रभावी होगा और इसकी शुरुआत जिला स्तर पर विरोध मार्च, ज्ञापन, प्रेस वार्ता तथा सोशल मीडिया अभियान से की जायेगी. धीरे-धीरे पूरे राज्य में व्यापक रूप से फैलेगा. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि जरूरत पड़ी तो शिक्षा विभाग के समक्ष प्रदर्शन व घेराव जैसे कदम भी उठाये जा सकते है. कहा, यह स्थिति न केवल चयनित शिक्षकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. बल्कि इससे राज्य की शिक्षा व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है. सरकार यदि समय रहते निर्णय नहीं लेती है तो इसका व्यापक असर आने वाले शैक्षणिक सत्रों पर पड़ेगा. अध्यक्षता मुकेश ठाकुर ने की. नवनीत कुवंर, संजय यादव, संजीव कुमार झा, जयप्रकाश, बम बम झा, मनोज राम, समसुल हक, नीलम शर्मा, सुनीता कुमारी, मंजू कुमारी, लेखा कुमारी, मुकेश ठाकुर, सुमन कुमार, अशफाक आलम, राजेश कुमार, दीपक कुमार, बलवंत कुमार, जयंत सिंह, सतीश कुमार, जन्मदिन विजय कुमार, अनिल कुमार, सुभाष मरांडी, संजीव पासवान, असलम, अबू तालिब, अनीश कुमार, दयाशंकर झा, प्रभात कुमार, सुनील कुमार, जयप्रकाश, कुंदन पासवान, अरुण झा, सत्यजीत कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में चयनित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










