मायके से सुसराल नहीं आयी पत्नी तो, पति ने कर ली आत्महत्या
मायके से सुसराल नहीं आयी पत्नी तो, पति ने कर ली आत्महत्या
फलका फलका थाना क्षेत्र के रहटा पंचायत के बभनी गांव में पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद के कारण पति ने फंदे से लटककर आत्महत्या करने का मामला घटित हुआ है. मृतक प्रवीण कुमार 29 वर्ष बभनी गांव निवासी बताया जाता है. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रवि कुमार राय सदलबल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर मृतक के परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है. कुमोद मुनि के पुत्र और उसकी पत्नी के बीच विवाद होता रहता था. बीते दिनों उनका पुत्र अपना पत्नी को लाने ससुराल पूर्णिया जिले के पतकैली गांव गया हुआ था. मृतक की पत्नी ससुराल नहीं आयी और उनका पुत्र अकेले घर वापस लौटा. बाद में उनका पुत्र घर के अंदर फंदे से लटका हुआ पाया गया. घटना को लेकर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है. घटना की जांच पड़ताल की जा रही है. पीड़ित परिजनों द्वारा आवेदन मिलते ही आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए