बजरंग बली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठान को लेकर कन्याओं ने निकाली कलश शोभा यात्रा

बजरंग बली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठान को लेकर कन्याओं ने निकाली कलश शोभा यात्रा
फलका प्रखंड क्षेत्र के गोपालपट्टी घाट गांव स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर में प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार की सुबह 11 बजे कलश शोभायात्रा निकाली गयी. इस यात्रा में दर्जनों ग्रामीण कन्याओं व महिलाओं ने कलश में पवित्र जल भरकर गांव भ्रमण कर मंदिर परिसर में आकर समाप्त हुई. इस दौरान जय श्रीराम व जय हनुमान के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया. दोपहर दो बजे से 48 घंटे का अखंड सीता रामधुन का भी मंदिर स्थल पर आयोजन किया गया है. इस धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीण समाजसेवी सहित जनप्रतिनिधि शामिल हुए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










